✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रूस से भारत आकर बन गए 'मस्कुलर बाबा', 30 सालों की साधना के बाद महाकुंभ में दिख रहा इनका जलवा, जानिए क्यों हो रही हर तरफ चर्चा

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: January 20, 2025,
Updated: 1:21 PM

टीएनपी डेस्क: सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी है. हर दिन करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डूबकी लगा रहे हैं. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महाकुंभ का क्रेज देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में विदेशी महाकुंभ पहुंच रहे हैं. इस महाकुंभ में कई ऐसे साधु-संत भी हैं जिनकी चर्चा हर ओर हो रही है. कोई अपनी कद-काठी को लेकर तो अपने अनोखे रूप को लेकर चर्चे में हैं. किसी की कद-काठी 7 फीट है तो किसी साधु की जटा 7 फीट लंबी. वहीं, कई विदेशी तो ऐसे हैं जो भारत आकर सनातन धर्म में रम गए हैं. यहां तक कि यहां अब वे एक सन्यासी का जीवन भी जी रहे हैं.

'मस्कुलर बाबा'

इस महाकुंभ मेले में एक 'मस्कुलर रूसी बाबा' की खूब चर्चा हो रही है. भगवा वस्त्र पहने गले में रुद्राक्ष की माला लटकाएं साधु का वेश धारण किए रूसी बाबा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. खास कर रूसी बाबा अपनी कद-काठी को लेकर ज्यादा चर्चे में हैं. क्योंकि, साधु-संतों की टोली में ये सबसे अलग हैं. दरअसल, आत्म प्रेम गिरी महाराज के नाम से चर्चे में आए ये रूसी बाबा मूल रूप से रूस के हैं. लेकिन पिछले 30 वर्षों से ये बाबा सनातनी रंग में रंगे हुए हैं. जूना अखाड़ा से जुड़े हुए रूसी बाबा नेपाल में रहते हैं और अपना जीवन सनातन धर्म को समर्पित कर दिया है.

एक वक्त था जब बाबा शिक्षक हुआ करते थे लेकिन भौतिक सुखों का त्याग कर अब ये आध्यात्मिक जीवन जी रहे हैं. सबसे खास बात तो यह कि इस बाबा की लंबाई 7 फुट है और बाबा की कद-काठी साधु-संतों की टोली से सबसे अलग बॉडी बिल्डर जैसी है. ऐसे में महाकुंभ में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में इस रूसी बाबा को लेकर जिज्ञासा पैदा हो रही ही है और सभी इनसे मिलने पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी रूसी बाबा को लेकर काफी चर्चा हो रही है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर इनका नाम 'मस्कुलर बाबा' रख दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 7 फुट लंबे रूसी बाबा को भगवान परशुराम का आधुनिक अवतार तक कह दिया गया है. लोग इनसे मिलने पहुंच रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद भी ले रहे हैं.

शिक्षक का करियर छोड़ 30 सालों से सनातन धर्म अपना कर जीवन यापन कर रहे आत्म प्रेम गिरी महाराज का कहना है कि भारत की सनातन संस्कृति ने उन्हें नया जीवन दिया है. सनातन धर्म से जुड़ कर ही उन्होंने जीवन का असली अर्थ समझा है.

7 फीट लंबी जटा वाले बाबा

वहीं, इस महाकुंभ में एक और ऐसे साधु हैं जो चर्चे में हैं. जिनकी जटाएं सात फीट लंबी है. लगभग 40 सालों से इन्होंने अपने बाल नहीं काटे हैं. असम से आए इस बाबा का नाम त्रिलोक बाबा है. लेकिन इनका असली नाम त्रिपुरम सैकिया है. दरअसल, जूना अखाड़े में दीक्षा लेने के बाद इन्होंने अपना नाम बदल लिया था. ये पहली बार महाकुंभ में आए हैं. बाबा का कहना है कि, वे पहले खेती-बाड़ी किया करते थे. उन्हें आध्यात्मिक जीवन के बारे में जानकारी नहीं थी. लेकिन फिर उन्हें उनके गुरु ने इसके बारे में बताया और तब से वे सब छोड़ कर आध्यात्म जीवन जीने लगे.

Tags:TrendingViral NewsRussian BabaRussian Muscular BabaMahakumbhRussian Baba in Mahakumbh7 feet tall Russian BabaTrending PostTrending Newsmahakumbh 2025prayagraj mahakumbh 20252025 mahakumbh in prayagrajmahakumbh mela 2025mahakumbh 2025 prayagrajmahakumbhyogi on mahakumbh 2025mahakumbh 2025 snanmahakumbh melakumbh 2025prayagraj kumbh 2025mahakumbh fire newsmaha kumbh mela 2025ट्रेंडिंगवायरल न्यूज़रशियन बाबारशियन मस्कुलर बाबामहाकुंभमहाकुंभ में रशियन बाबा7 फीट लंबे रशियन बाबाट्रेंडिंग पोस्टट्रेंडिंग न्यूज़महाकुंभ 2025प्रयागराज महाकुंभ 20252025 प्रयागराज में महाकुंभमहाकुंभ मेला 2025महाकुंभ 2025 प्रयागराजमहाकुंभमहाकुंभ पर योगी 2025महाकुंभ 2025 स्नानमहाकुंभ मेलाकुंभ 2025प्रयागराज कुंभ 2025महाकुंभ अग्नि समाचारमहाकुंभ मेला 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.