✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नगर निकाय चुनाव 2026: नामांकन के अंतिम दिन बढ़ी सरगर्मी, महिलाओं की रहेगी मजबूत भागीदारी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 4, 2026, 10:58:55 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. आज 4 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, ऐसे में प्रशासनिक परिसरों में दिनभर भारी गहमागहमी रहने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि अंतिम दिन सबसे अधिक संख्या में प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे.

इससे पहले मंगलवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा भरा. रांची नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए अब तक कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप शामिल हैं.

नगर निगम चुनाव में इस बार वार्ड स्तर पर भी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है. रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों से अब तक कुल 197 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें 118 महिला उम्मीदवारों का शामिल होना इस बात का संकेत है कि इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी मजबूत और प्रभावशाली रहने वाली है.

वार्डवार आंकड़ों की बात करें तो वार्ड संख्या 34 से सबसे अधिक 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिससे यहां मुकाबला कड़ा होने के आसार हैं. वहीं, वार्ड संख्या 14 से अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

उधर, बुंडू नगर पंचायत में भी चुनावी गतिविधियां तेज हैं. यहां अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं. नामांकन के अंतिम दिन के साथ ही तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है, जिसके बाद चुनावी रणनीतियों और समीकरणों पर सभी की नजरें टिक जाएंगी.

Tags:nagar nigam chunavnikay chunavnikay chunav newsnikay chunav big newsnikay chunav updatenikay chunav latest newsnikay chunav last datenagar nikay chunav big updatenagar nigamnagar parishadnagar palikaranchi updatelatest newsbig newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.