✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सांसद निशिकांत दुबे ने किया मधुपुर स्टेशन पर कोचिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, कहा-मधुपुर फिर से बनने जा रहा रेलवे का हब

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:36:46 PM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन से अब लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है. लंबी दूरी की ट्रेन परिचालन में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्रेनें उपलब्ध नहीं हो पा रही थी. लेकिन आज से उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे की ओर से मधुपुर से बड़ी संख्या में लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. आज रेलवे ने मधुपुर को वाशिंग पिट के रूप में एक तोहफा दिया है. जिसका उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया. इस मौके पर आसनसोल रेल मंडल के वरीय अधिकारी मौजूद थे.

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब मधुपुर ही नहीं बल्कि जसीडीह, गिरिडीह और आसपास के इलाकों से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेन शुरू करने के लिए उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मधुपुर स्टेशन के आउटर पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से वाशिंग पिट का निर्माण कराया गया है. इससे आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी.सांसद ने कहा कि वाशिंग पिट की सुविधा नहीं होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें हमारे क्षेत्र से चलने के बजाय दूसरे क्षेत्रों में चली जाती थीं.

रिपोर्ट-ऋतुराज

Tags:MP Nishikant Dubeyinauguratedcoaching complexMadhupur station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.