✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोतिहारी : अपहरण कर शादी करने वाला शख्स पुलिस हाजत से फरार, पुलिस रह गई हाथ मलती

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:08:53 AM

मोतिहारी(MOTIHARI): एक शख्स ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर चार-चार लड़कियों के साथ शादी की, जिसमें उस पर आरोप है कि उसने दो लड़कियों से अपहरण कर शादी की है. इस आरोप में आरोपी को पुलिस पकड़ कर थाने लायी और हाजत में बंद कर दिया. मगर, वह शख्स पुलिस को चकमा देकर हाजत से ही फरार हो गया और अब यह घटना पुलिस के लिये नासूर बन गई है.  

आपको बता दे कि यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना का है, जहां बीती रात थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव से अपहरण के मामले में पुलिस ने कैदी शशि कुमार यादव को गिरफ्तार किया और थाना लाकर हाजत में बंद कर दिया. लेकिन शातिर शशि पुलिस को ही चकमा देकर देर रात हाजत की खिड़की तोड फरार हो गया. इस घटना की जानकारी पुलिस को तब लगी, जब गिरफ्तार शशि यादव का भाई रमाकांत उससे मिलने कल्याणपुर थाना पंहुचा और उसने पुलिस वालों से अपने भाई से मिलने की इच्छा जताई. तब पुलिस वालों ने जाकर हाजत खोला तो युवक हाजत से गायब था. जिसे देख पुलिस वाले हैरान रह गए और जब जांच किया गया तो देखा गया कि गिरफ्तार शख्स हाजत की खिड़की तोड़ फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.  

स्थानीय थाने मे लडकी अपहरण का मामला है दर्ज

इस मामले में बताया जाता है कि फरार अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाने मे लडकी अपहरण का मामला दर्ज है. वहीं दूसरा मामला बंगाल की लडकी को बहला कर अपने साथ रख शारिरीक संबध बनाने का मामला दर्ज था और इसी मामले में शशि लम्बे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर थाने लायी थी. इसी बीच देर रात पुलिस की चौकस निगरानी के बावजूद वह खिड़की तोड़ फरार हो गया.

चार-चार शादियां कर चुका है आरोपी

आपको बता दें कि पुलिस गिरफ्त से फरार अभियुक्त शशि यादव ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर 4 शादियां की थी, जिसमे पहली शादी बझिया ओपी के विशुनपुर छोड गांव मे किया था, जिससे दो माह बाद संबंध विच्छेद  हो गया. फिर दूसरी शादी गांव के बगल मे लड़की का अपहरण कर किया था, जो मामला थाने में दर्ज है और केस चल रहा है. वहीं तीसरी शादी बैरिया मे शीला देवी से किया था, उससे उनको एक पुत्र भी है जो घर पर रहता है. चौथी शादी बंगाल के पूजा कुमारी से भगा कर किया गया था, जिसका थाने मे काण्ड दर्ज है. इन्ही सभी मामलो में युवक की गिरफ़्तारी हुई थी और वो फरार हो गया है.  अब इस मामले में खुद मोतिहारीं एसपी डॉ कुमार आशीष ने संज्ञान लिया है और जांच बैठा कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

 

Tags:Motiharitrapped the girlsescaped from the police custodypolice custodyfour marraigebihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.