✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईद, सरहुल और रामनवमी में भी मंईयां की चांदी! खाते में पहुंचेगे 7500 रूपये, सरकार ने दिया आदेश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:48:41 PM

रांची (RANCHI): झारखंड की बेटियों और बहनों के चेहरे खिले हुए हैं. 31 मार्च से पहले सभी के खाते में पैसे पहुंचने लगेंगे. इसको लेकर सरकार ने विभाग को सभी के खाते में पैसे भेजने का आदेश दिया है. झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा है कि अबुआ सरकार बहन-बेटी का ख्याल रखती है और अपना वादा पूरा करती है.

आपको बता दें कि एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने यह प्रस्ताव पास किया था कि बिना आधार लिंक किए सभी बेटियों और बहनों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. 31 मार्च तक सभी को पैसे की राशि भेज दी जाएगी. सरकार के इस फैसले के बाद विभाग सतर्क हो गया और सभी के खाते में पैसे भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि मंईयां सम्मान योजना से झारखंड के 56 लाख 61000 से अधिक लाभुक हैं. जिसमें 18 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में आधार लिंक व अन्य कारणों से पैसा नहीं पहुंचा था, लेकिन अब सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद सभी के चेहरे जरूर खिलेंगे.

इस बारे में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा था कि हम सभी बहनों का ख्याल रखेंगे. उनकी सरकार उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम कर रही है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, जब तक हेमंत सोरेन हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, आपका बेटा सभी काम जरूर पूरा करेगा.

रिपोर्ट-समीर

 

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojnamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya samman yojana 6th installment datemaiya samman yojana 7500maiya samman yojana new updatemaiya yojana 2500 kab milegamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandhemant sorenhemant soren newsmaiya samman yojana livemukhyamantri maiya samman yojana online applymaiya samman yojana installmentmaiya samman yojana 2500hemant soren holi giftmaiya samman yojana paisa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.