✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मां आप अगले साल जल्दी आना! लौहनगरी में धूम धाम से हो रहा है मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:33:17 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में आज माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूम घाम से किया जा रहा है. शहर के लगभग 5 सौ से अधिक पूजा पंडाल के मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है. शहर के विभिन्न नदी घाटों में पूजा कमेटी के लोग ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते हुए मां की विदाई कर रहे हैं. सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी नदी घाट पर विशेष रूप से तैयारी की गई है. नदी घाटों पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है.शहर के लोग नम आंखों से माँ दुर्गा को विदाई दे रहे हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद

वहीं लोग माँ दुर्गा से प्रार्थना कर रहे है कि माता आप अगले साल फिर जल्दी आना और सुख समृद्धि लेकर आना. वहीं पूजा कमेटी और विसर्जन देखने आए लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. शहर मे माँ दुर्गा की विदाई के दिन भी भारी संख्या मे लोग नदी घाट से लेकर जिस रास्ते माँ दुर्गा की प्रतिमा नदी घाट जाती है उन सड़कों पर लोगों की भीड़ रहती है, जिसको देखते हुए हर चौक चौराहो पर अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पूरी गतिविधियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है

शहर के विभिन्न नदी घाटों पर भी जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. आपको बता दें कि जमशेदपुर मे देर रात तक माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होता है. वहीं पूरी गतिविधियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहती है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Immersion of the idol of Maa DurgaImmersion of the idol of Maa Durga in jamshedpurtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.