✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घर में घुसे 15 से अधिक अपराधी, पैसे व जेवरात लूटकर महिला पर चला दी गोली

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:36:16 PM

जहानाबाद(JAHANABAD): एक बार फिर बिहार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है. इस बार घर में घुसकर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. हथियार से लैस अपराधियों ने एक महिला को गोलियों से भून दिया है. मामला जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल बिगहा गांव का है. जहां मंगलवार की आधी रात लगभग 2 बजे 15 से 20 की संख्या में हथियारों से लैस होकर अपराधियों ने लुटपाट की मंशा से एक घर पर धावा बोल दिया और एक महिला स्नेह लता को गोली मार दी.

वहीं, घटना के बाद घायल महिला के परिजनों ने महिला को काको प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद सदर अस्पताल ले जाने के बाद वहां भी घायल महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.

मामले को लेकर घायल महिला के परिजनों ने बताया कि लूटपाट की नियत से बीती रात अचानक से 15 से 20 की संख्या में अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग भी करने लगे. जिसमें घर की महिला सदस्य स्नेहलता को गोली लग गई है. इसके अलावा घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. साथ ही घर में रखे पैसे व जेवरात भी लूटकर अपराधी चले गए हैं. इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है.

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कुछ अपराधियों की पहचान हुई है. वहीं, इस घटना के बाद काको थाना अध्यक्ष ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से पीड़ित परिवार का पुराना जमीनी विवाद चलता आ रहा था और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. पराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

Tags:बिहारबिहार ट्रेंडिंगबिहार न्यूजबिहार क्राइम न्यूजट्रेंडिंग बिहारक्राइम न्यूजअपराधीबिहार में अपराधियों का तांडवलुटपाटमहिला को मारी गोलीजहानाबाद जिलाकाको थाना क्षेत्रपहल बिगहा गांवकाको प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्रजहानाबाद सदर अस्पतालपटना पीएमसीएचBiharBihar TrendingBihar NewsBihar Crime NewsTrending BiharCrime NewsCriminalsRampage of criminals in BiharLootingWoman shotJehanabad DistrictKako Police Station areaPahal Bigha VillageKako Primary Sub-Health CenterJehanabad Sadar HospitalPatna PMCH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.