✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Monsoon Health Tips: मानसून में तेजी से फैलती हैं ये बीमारियां, जरा सी लापरवाही से पड़ सकते हैं बीमार, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:28:01 AM

TNP DESK- मानसून ने देश में दस्तक देकर लोगों को गर्मी से तो राहत दिला दी है लेकिन मानसून की बारिश अपने साथ कई सारी परेशानी भी लेकर आता है. मानसून में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि आपकी जरा सी चूक और लापरवाही से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में मानसून में आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.

मानसून में इन बीमारियों का होता है खतरा

मानसून के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, मलेरिया, इन्फ्लूएंजा इन सभी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इन सभी बीमारियों से बचने के लिए मानसून के मौसम में आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए 

कैसे करें खुद का बचाव 

1. मानसून में मच्छरों का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे बीमारी से बचने के लिए आप अपनी खिड़की पर जाली लगवाए और रात को घर में मच्छरदानी लगाकर ही सोए. अगर आप बिना मच्छरदानी के सोते हैं तो अपने बॉडी पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर सोए. 

2. मानसून के मौसम में स्ट्रीट फूड से भी दूरी बनाकर रखें क्योंकि इन दिनों बाहर का खाना खाने से आपकी इम्यूनिटी सिस्टम वीक हो जाती है और आप जल्दी बीमार पड़ते हैं. इस मौसम में आप घर का बना खाना खाने पर ही ध्यान दें.

3. अपने आसपास साफ सफाई पर ध्यान दें. क्योंकि बारिश के दिनों में जब जल जमाव होता है तो कई तरह की बीमारियां पैदा लेती है. इसके साथ ही अगर आप बाहर से बारिश में भीगकर आते हैं तो सबसे पहले हाथ पैर धोकर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं. इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा नहीं होगा. 

4. अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो मानसून के मौसम में आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा.  अगर आपको स्किन एलर्जी की या अस्थमा की समस्या है तो आपको नमी वाले जगह से खुद को दूर रखना होगा.

5. मानसून में इम्युनिटी को बूस्ट करने वाली चीजों का सेवन करें. इसके ल‍िए आप हरी सब्जी, ड्राई फ्रूट्स, सूप जैसी चीजों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं

6. बारिश के मौसम में आप इन्फेक्शन और सर्दी खांसी से बचने के लिए पानी को उबालकर या फिर फिल्टर करके ही पिए.

इस मानसून आप बीमारी को नजरअंदाज न करें, समय पर इलाज लें और सावधानी बरतें. 

नोट: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह ले. 

Tags:Monsoon Health TipsMansoon health careMansoon diseaseMansoon disease care tipsHealth tipsHealth newsHealth care in mansoonMansoon updateMansoon newsमानसून में बीमारियों का खतराHealth Tips For Monsoon Season

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.