☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोकामा: गंगा स्नान के दौरान चार डूबे, मां-बेटे की मौत, परिवार में मातम 

मोकामा: गंगा स्नान के दौरान चार डूबे, मां-बेटे की मौत, परिवार में मातम 

मोकामा(MOKAMA): मोकामा में दिवाली के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान चार लोग डूब गए. प्रकाश के त्योहार दीपावली के दिन इस घर में तब अंधेरा छा गया जब गंगा स्नान के दौरान डूबने से मां बेटे की एक साथ मौत हो गई. हादसा मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर बाइस की है.

परिजनों में मचा हाहाकार 

बताया जा रहा है कि गणेश यादव के परिवार के चार लोग गंगा नदी में डूब गए. तीन बच्चों को डूबते देख सुनीता देवी ने अपने रिश्तेदार के दो बच्चों को तो बचा लिया,मगर खुद अपने बेटे समेत गंगा नदी में डूब गयी. इस हादसे के बाद चिंतामानिचक गंगा घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि सुनीता देवी अपने बेटे अमन कुमार और दो अन्य बच्चे  सूरज और गोलू के साथ गंगा स्नान कर रही थी. इसी दौरान तीन बच्चे डूबने लगे. सुनीता देवी ने पड़ोस के दो बच्चों को डूबने से बचा लिया,लेकिन अपने बेटे अमन के साथ खुद भी डूब गयी. इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. स्थानीय मछुआरों की मदद से काफ़ी मशक्क्त से शव बरामद कर लिया गया है. दीवाली के दिन हुए इस हादसे से मोकामा में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 

Published at:12 Nov 2023 04:32 PM (IST)
Tags:biharmokama newsfour people drowned in ganga in mokamaYouth drowned in Ganga
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.