✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोतिहारी: बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने बेगुनाह युवक की जमकर की पिटाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 11:14:49 PM

मोतिहारी(MOTIHARI: बिहार में बच्‍चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग की वारदातें थम नहीं रही हैं. इसी कड़ी में मोतिहारी में बच्चा चोरी के अफवाह में लोगों की भीड़ इस कदर हिंसक हो गई कि एक युवक की जान पर बन आई. संयोगवश मौके पर नगर थाना की गश्तीदल पहुंचा. लेकिन उग्र भीड़ मानने को तैयार नहीं थी. जिसके हाथ जो आ रहा था वह उसी से युवक की पिटाई कर रहा था. गश्ती दल का एक सिपाही हिम्मत करके हिंसक भीड़ में घुसा और युवक को भीड़ से निकाला. लेकिन लोग फिर भी उसकी पिटाई कर रहे थे. पुलिस ने किसी तरह युवक को जीप में बिठाया. लेकिन उग्र भीड़ जीप के अंदर भी उसकी पिटाई कर रही थी. जीप के आगे भी लोग जमा हो गए. जिस कारण पुलिस जीप आगे नहीं बढ़ पा रही थी. पुलिस गश्ती दल की टीम किसी तरह युवक को निकालकर कुछ दूर निकली. तबतक टाइगर मोबाइल की टीम पहुंची. इसके बाद युवक को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हिंसक भीड़ के हत्थे चढ़े युवक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया के रहने वाले रामलखन कुमार के रुप में हुई है. यह पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बलुआ चौक पर घटी है. 

यह भी पढ़ें:

नालंदा: बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने युवक की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान

युवक की हालत गंभीर 

बताया जाता है कि रामलखन शहर के राजा बाजार स्थित एक नर्सिंग होम से अपने भगीना को डिस्चार्ज कराकर दवा लेने आया था. जहां पर कुछ लोग आए और एक किसी अन्य लड़के के बारे में उससे पूछने लगे. जिस पर रामलखन ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की. उसके बाद उन लोगों ने रामलखन पर बच्चा चोर का आरोप लगाकर पिटाई शुरु कर दी. फिर क्या था पूरे बलुआ चौक के लोग इकट्ठा होकर बिना कुछ सोचे समझे रामलखन की पिटाई करने लगे. इस दौरान मौके पर पहुंची गश्ती दल के सिपाही सुभाष कुमार ने रामलखन को काफी मशक्कत से हिंसक भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस जीप में बिठाया. हिंसक भीड़ कुछ सुनने और समझने को तैयार नहीं थी और पुलिस कर्मियों से भी उलझ गई. हिंसक भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर बाहर लाए गए रामलखन को पुलिस थाना पर लेकर आई. उसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.