✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैश कांड मामला : विधायक इरफान, कोंगाड़ी और राजेश पहुंचेंगे ED दफ्तर ! विधायक खरीद-फरोख्त पर होगी पूछताछ

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:12:32 AM

रांची(RANCHI): राज्य में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. आए दिन किसी ना किसी विधायक और रसूखदार की हाजिरी ईडी दफ्तर में लग रही है. इसी कड़ी में अब नया नाम राज्य के तीन कांग्रेस विधायकों की लगने वाली है. विधायक खरीद-फरोख्त मामले में ईडी जल्द ही इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को समन जारी कर सकती है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी जनवरी के पहले हफ्ते तक तीनों कांग्रेस विधायकों को बुला सकती है.

24 दिसबंर को इसी मामले में बेरमो विधायक से हुई थी पूछताछ

दरअसल, विधायक खरीद-फरोख्त मामले में 24 दिसंबर को बेरमो विधायक अनूप जयमंगल सिंह से ईडी ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी. बता दें कि इस पूछताछ के बाद अनूप सिंह ने मीडिया से बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईडी ने उनसे कैश कांड मामले में सवाल  किया, जिसका उन्होंने जवाब दिया. इसके बाद अनूप सिंह ने कहा था कि ईडी अब इस मामले के तीनों अन्य विधायकों को दफ्तर बुलायेगी. ईडी ने उनसे पूछा कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए उन्हें और किसने 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. उनसे पूछा गया था कि क्या यह पेशकश फोन पर की गई थी या शारीरिक रूप से और क्या उन्हें कोई टोकन राशि दी गई थी. उनसे कहा गया है कि अगर उनके पास कुछ भी साक्ष्य उपलब्ध हो तो वो साझा करें. ईडी ने बंगाल पुलिस के सामने उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी उनसे क्रॉस किया. एजेंसी ने पूछताछ की कि क्या पार्टी तोड़ने की उनके सामने रखा गया था ? क्या उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचित किया था या नहीं? और क्या कार्रवाई की गई थी ? इस संदर्भ में ईडी ने उनसे पूछा कि क्या पूर्व में भी पार्टी तोड़ने या सरकार गिरने के उद्देश्य से उनसे संपर्क किया गया था. रांची के कोतवाली थाने में जुलाई 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराने पर भी उन्हें इसी तरह का एक मामला दर्ज कराया गया था उनसे पूछा गया कि क्या कोतवाली कांड और ताजा मामला आपस में जुड़ा हुआ है ? सूत्रों के मुताबिक उन्हें आगे भी ED तलब किया जा सकता है लेकिन उससे पहले कैश कांड के आरोपी विधायक इरफान अंसारी , राजेश कच्छप और विलसन कांगड़ी को सरकार गिराने और 48 लाख रुपये बरामदगी को लेकर उन्हें ED तलब कर सकती है.

अनूप सिंह ने कराया था जीरो एफआईआर

बता दें कि इस मामले में विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में तीनों विधायक के खिलाफ जीरो एफआईआर कराया था. जिसमें कहा गया था कि तीनों विधायक ने सरकार को अस्थिर करने के लिए 10 करोड़ का ऑफर और मंत्री पर का लालच दिया गया था. बता दें कि अनूप सिंह इससे पहले भी साल 2020 में एक एफआईआर करा चुके हैं. उस दौरान भी उन्होंने कहा था कि सरकार गिराने के लिए उन्हें ऑफर दिया गया था.   

क्या है कैश कांड मामला?

बता दें कि बंगाल पुलिस ने कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सेल कोंगारी को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी. हालांकि, उन्होंने उनसे संबंधित नकदी को स्वीकार कर लिया. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उनका वैध पैसा था जिसे वे लोगों के बीच बांटने के लिए 'साड़ियां' खरीदने के लिए ले जा रहे थे. तीनों विधायकों को 30 जुलाई को हिरासत में लिया गया था. इन तीनों विधायकों की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद बेरमो विधानसभा सीट से विधायक जयमंगल सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करायी.

   

Tags:cash kand matterirfan ansarirajesh kacchaped will call congress mlajharkhand newsranchi newsed in ranchihemant sorenjharkhand cm hemant sorencongress mla at ed officeझारखंड न्यूजराजेश कच्छपइरफान अंंसारी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.