✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शिक्षा मंत्री की बैठक में भड़क गए विधायक, फिर जानिए क्या हुआ

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:42:18 AM

 बक्सर(BUXAR): सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर सिंह आज बक्सर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक के साथ-साथ विधालयो में शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. इस दौरान सरकार में शामिल कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी सूबे के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर सिंह के सामने ही शिक्षा विभाग के कार्यशैली और विद्यालय प्रबंधन समिति के ऊपर भड़क गए.

शिक्षा मंत्री ले रहे थे स्कूल की समस्याओं की जानकारी  

हुआ यूं कि बक्सर उच्च विद्यालय में शिक्षा मंत्री निरीक्षण और शिक्षा विभाग में बच्चियों का शिक्षा स्तर किस प्रकार बक्सर जिले में विकसित कर बक्सर उच्च विद्यालय में संचालन किया जा रहा है, इसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान विद्यालय के हेडमास्टर विद्यालय की समस्याओं और बच्चो की बढ़ती संख्या से मंत्री को अवगत करा रहे थे. तभी कुछ लोगो ने नामांकन समस्या का मामला सामने लाया. मन्त्री जी हेडमास्टर से एडमिशन फार्मूला 40 बच्चो पर एक शिक्षक का एडमिशन स्ट्रेन्थ समझ कर नामांकित बच्चो की संख्या की जानकारी ले रहे थे. तभी बक्सर कांग्रेस सदर विधायक संजय कुमार तिवारी भड़क गए.

विद्यालय प्रबंधन पर भड़के विधायक

मंत्री के सामने ही विधायक ने सवाल खड़ा किया कि मैं विधायक हूं. मेरे अनुशंसा पर हेडमास्टर एडमिशन नहीं ले कर मनमानी करते हैं. विधायक इस कदर भड़के कि कहा मैं विधायक हूं और विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय का अध्यक्ष बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री को बनाया है. जबकि, केन्द्रीय मंत्री जिले के नहीं है, ना ही यहां रहते हैं. जबकि हम सालो भर यही रहते हैं. विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी गुरुजी पर इस कदर भड़के की सभी लोगो मे फुसफुसाहट शुरू हो गई कि केन्द्रीय मंत्री के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होंने का मलाल विधायक जी को नागवार क्यो लग रहा है. विधायक जी को आपा से बाहर भड़के देख शिक्षा मंत्री ने किसी तरह विधायक जी को शांत कराया और जिलाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामला निपटाने का निर्देश दिया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.