✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भाजपा बिना सहारे के बिहार में नहीं जीत सकती, VIP के मिलन समारोह में मुकेश सहनी ने कहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:56:06 AM

पटना(PATNA): राष्ट्रीय जनता दल के कोसी प्रक्षेत्र के नेता मिथिलेश विजय यादव ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्हें पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान सहनी ने कहा कि वीआईपी किसी खास जाति की पार्टी नहीं बल्कि सभी जाति की पार्टी है. 

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मिथिलेश विजय का पार्टी में  स्वागत करते हुए कहा कि उनके और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने राजद के तोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उसे रोका नहीं जा सकता. पार्टी की विचारधारा को लेकर लोगों में आकर्षण है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बिना सहारे के बिहार में नहीं जीत सकती. उन्होंने कहा कि वीआईपी भले ही आज एनडीए में नहीं है लेकिन हम नीतीश कुमार के साथ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद के विचारों के वे प्रशंसक रहे हैं. 

संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में विपक्षियों की आवाज दबाई जा रही: मुकेश सहनी  

पत्रकारों द्वारा दो नाव की सवारी करने के प्रश्न के उत्तर में सहनी ने कहा कि वीआईपी दो नावों पर नहीं अपनी नाव लेकर चल रही है. वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह भी है. सहनी ने कहा कि आज संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में विपक्षियों की आवाज दबाई जा रही है. सीबीआई, ईडी के माध्यम से विपक्ष के लोगों या सरकार की आलोचना करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है.  उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भी भाजपा से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा का समय अब चला गया, लोग सब पहचान गए. इस दौरान सहनी ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने की घोषणा की. हालांकि ये भी कहा कि वे समान विचारधारा की पार्टियों के साथ हैं. 

मिथिलेश विजय यादव ने कही ये बात 

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मिथिलेश विजय यादव ने भी कहा 'सन ऑफ मल्लाह'  मुकेश सहनी की पार्टी की विचारधारा मुझे सामाजिक कार्यों के ज्यादा करीब लगती है. इस कारण मैंने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. मिथिलेश विजय राजद के सलखुआ प्रखंड के अध्यक्ष और राजद पंचायती प्रकोष्ठ के सहरसा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. उनके साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सहरसा युवा जिला अध्यक्ष हरिमचंद यादव, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, पूर्व जिला पार्षद, महिषी गणेश निषाद सहित सैकड़ों लोग थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.