✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: दुमका में आदिवासी नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 12:49:13 PM

दुमका (DUMKA): जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते सोमवार की है. यहाँ नाबालिग किशोरी अपनी चाची के साथ शिवरात्रि के बाद बासुकीनाथ मेला घूमने गई थी. वहीं मेले से घर लौटने के दौरान चाची के एक परिचित विजय मुर्मू द्वारा ने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता ने जरमुंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह पहले अपनी चाची के साथ हाट-बाजार गई थी. बाजार में ही चाची ने किसी व्यक्ति को फोन कर बुलाया और कुछ देर बाद विजय मुर्मू मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा. इसके बाद दोनों उसके साथ बासुकीनाथ मेला घूमने चली गईं.
 
करीब तीन-चार घंटे मेला में बिताने के बाद दोपहर लगभग चार बजे वे वापस लौटने लगे. सोगरा मोड़ के पास चाची नाश्ता लेने के लिए दुकान पर उतर गईं. लौटने पर उन्होंने किशोरी से कहा कि बाइक चालक उनका परिचित है और उसे पहले उसके साथ जाने को कहा, जबकि वे पीछे से टोटो से आने की बात कहती रहीं. उन्होंने युवक का नाम विजय मुर्मू और उसे देवघर का निवासी बताया.

पीड़िता के अनुसार, रास्ते में युवक ने बाइक बाराटांड़ की ओर मोड़ दी और घर छोड़ने का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर ले गया. वहां पहले से दो अज्ञात युवक मौजूद थे. आरोप है कि उसने जबरन दुष्कर्म किया और कई घंटों तक वहीं रोके रखा. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags:minor rapetribal rapetribal minor raperape newsrape with minorrape with teenagerrape with tribal girlminor tribal girlminor tribal girl molestedminor tribal girl molested in dumkadumkadumka newsdumka big newsdumka braekingrape with minor in dumkarape with adivasiadivasi girlrape with adivasi girl in dumkalatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.