✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना: महज 5 रुपये के विवाद में नाबालिग को मारी गोली, आरोपी फरार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:19:04 PM

पटना(PATNA): पटना में आज अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. पटना जंक्शन के समीप ठेले पर छोले भटोरे की दुकान पर महज पांच रुपये के विवाद में एक नाबालिग को गोली मार दी गई. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि 15 साल का ज्योतिष कुमार वैशाली जिले के राघोपुर का रहनेवाला है. वह स्टेशन पर छोला भटोरा की दुकान में काम करता है. आज अहले सुबह एक बाइक सवार युवक वहां आया था. नाश्ता किया और पैसे कम दे रहा था. जब ज्योतिष कुमार ने पूरा पैसा मांगा तो युवक ने गोली मार दी और बाईक से फरार हो गया. घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर ज्योतिष का एक भाई भी था. उसने भी हमलावार को नहीं देखा क्योंकि वह हेलमेट पहन रखा था. इस घटना के बाद दुकानदारों में  दहशत है. स्टेशन परिसर के आस पास की दुकानें रात भर खुली रहती हैं. पुलिस वाले भी रहते हैं लेकिन इसके बाद भी अपराधियों के हौसले कम नहीं होते.अक्सर यहां इस तरह की घटनायें होती रहती हैं .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.