पटना(PATNA): वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. तेज प्रताप यादव ने प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगाई. बता दें कि तेज प्रताप यादव ने इससे पहले अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि मुलायम सिंह यादव की तस्वीर आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लगाएंगे. शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी दी थी. इसको लेकर तेज प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री को जो 'बहुरूपिया कहा है' हम मानते हैं कि प्रधानमंत्री जैसे हैं वैसा ललन सिंह ने कहने का काम किया है.
मंत्री तेज प्रताप ने RJD ऑफिस में लगाया मुलायम सिंह यादव की तस्वीर, जोड़े हाथ
BY -Tags:News