✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस से लौटते ही राजनाथ सिंह से मिले, जानिए क्या बात हुई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:25:08 PM

टीएनपी डेस्क - रांची के सांसद और देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस की यात्रा पूरी कर भारत लौट आए हैं. दिल्ली लौटते ही संजय सेठ ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. संजय सेठ मास्को से कतर होते हुए भारत लौटे. रूस के विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए संजय राय सेठ मास्को गए थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

रांची के सांसद और देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में रूस रवाना हुए थे. संजय सेठ वहां तीन दिन रहे. मास्को में 80 वें विजय दिवस समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया. भारत लौटते ही संजय सेठ ने अपने मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री यानी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूस यात्रा के दौरान अनुभव को उन्होंने राजनाथ सिंह से साझा किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी उनकी मुलाकात हुई थी. जिस समय वे पुतिन से मुलाकात कर रहे थे, उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था.

रूस के विजय दिवस समारोह में दुनिया के कई देशों के शासन अध्यक्ष और प्रमुख नेता शामिल हुए. समारोह को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने संबोधित किया था. पहले इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले थे लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी. फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस समारोह में हिस्सा लेने का कार्यक्रम तय हुआ लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम रद्द हो गया. तब रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मास्को के लिए रवाना हुए.

रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मास्को में प्रवासी भारतीयों के एक समूह से भी मुलाकात के विकास पथ पर निरंतर मजबूती के साथ बढ़ते भारत के बारे में वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों को बताया. संजय सेठ कतर होते हुए दिल्ली लौटे.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsMinister of State for Defence Sanjay SethSanjay Seth met Rajnath Singh as soon as he returned from RussiaSanjay seth met rajnath singhMinister of State for Defence Sanjay Seth returned from Russia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.