☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, जानिए क्या है मामला  

मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, जानिए क्या है मामला  

पटना(PATNA): जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी. बता दें कि बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह पर हमला बोला था. लेसी सिंह के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था. जिसके बाद जेडीयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है.  

5 करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के बारे में हमने जो कहा था वो गलत नहीं कहा था. मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी. जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे. अभी भी तबीयत ठीक नहीं है. हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला कि मंत्री लेसी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है.  

हत्या का है आरोप

बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह पर मैने जो आरोप लगाया था, वो गलत नहीं, बिल्कुल सही आरोप है. लेसी सिंह ने हत्या करवाई थी. उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी दर्ज है. लेकिन, इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुई हैं. बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है. बीमा भारती ने बताया कि जेडीयू कोटे के मंत्री लेसी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है. उन्होंने लेसी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है.  

जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने कहा कि केस में लेसी सिंह का नाम है. हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं हमें दबाने की कोशिश लेसी सिंह कर रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सब कुछ पता है. पार्टी और नेता सबके लिए बराबर है. जो गलत है उस पर हम आवाज उठाएंगे. मंत्री रहते हुए केस में कार्रवाई नहीं हो सकती, इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं. पीड़ित को इनके मंत्री पद पर रहते न्याय कभी नहीं मिल सकता. लेसी सिंह अतिपिछड़ा को नोटिस देकर धमकाने का काम कर रही हैं.

Published at:11 Sep 2022 07:36 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.