✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेडीयू के अंदर कलह, मंत्री ने अपनी पार्टी की विधायक पर ही कर दिया मानहानि का केस, जानिये मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:08:04 PM

पटना(PATNA): जेडीयू के अंदर कलह शुरू है. जेडीयू विधायक बीमा भारती और जदयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह के बीच विवाद काफी आगे बढ़ चुका है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदूय की विधायक बीमा भारती और मंत्री लेसी सिंह के बीच तकरार जारी है. लेसी सिंह ने कल बीमा भारती को मानहानि का नोटिस भेजा है. जिसके बाद बीमा भारती की तरफ से प्रतिक्रिया आई कि वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं.

प्रवक्ता आए बीच-बचाव में

दोनों नेताओं के बीच छिड़ी जंग को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं को पब्लिक प्लेटफॉर्म की बजाय पार्टी फॉर्म पर अपनी बात रखनी चाहिए. पार्टी सक्षम है दोनों का विवाद सुलझा लेगी. वहीं बीजेपी द्वारा किए जा रहे हमले पर भी नीरज कुमार ने बीजेपी को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का यही दोहरा चरित्र है. पार्टी के अंदर दलित कार्ड खेलना चाहते हैं. लेकिन जातीय जनगणना पर उन्हें परहेज है. वहीं बीमा भारती लेसी सिंह के मसले पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी कहा बहुत जल्द इन दोनों नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग शांत हो जाएगी.  नीतीश कुमार सब कुछ ठीक-ठाक कर देंगे.

क्या है मामला

जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा था. नोटिस मिलने के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी. बता दें कि बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह पर हमला बोला था. लेसी सिंह के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था. जिसके बाद जेडीयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने जेडीयू विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है.  

5 करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के बारे में हमने जो कहा था वो गलत नहीं कहा था. मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी. जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे. अभी भी तबीयत ठीक नहीं है. हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला कि मंत्री लेसी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.