✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नहीं मिला सवाल का सही जवाब तो आपस में ही भीड़ गए मंत्री इरफान और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:31:33 AM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आज जमकर बहस हुई. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसीमिया मरीजों के आंकड़ों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. हालात इतने गर्म हो गए कि स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा.

प्रदीप यादव ने सवाल उठाया कि राज्य में कितने थैलेसीमिया मरीज हैं, उन्हें मुफ्त रक्त सुविधा मिल रही है या नहीं, और क्या गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. जवाब देते समय मंत्री इरफान अंसारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके और स्वीकार किया कि सरकार के पास थैलेसीमिया मरीजों का अपडेटेड डेटा मौजूद नहीं है. इस मुद्दे पर विपक्षी विधायकों ने भी शोर किया.

विधायक प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि एक अस्पताल ब्लड ट्रांसफ्यूजन के नाम पर मरीजों से पैसे वसूल रहा है. इस पर मंत्री ने सफाई दी, लेकिन यादव संतुष्ट नहीं हुए. स्पीकर ने मंत्री से संक्षिप्त जवाब देने को कहा, पर मंत्री घटनाओं और उदाहरणों का जिक्र करते रहे, जिससे नाराजगी और बढ़ गई.

बहस के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी हस्तक्षेप किया और कहा कि निजी अस्पताल इलाज के लिए पैसे लेते हैं, लेकिन मंत्री स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे. बढ़ते विवाद के बाद स्पीकर ने प्रदीप यादव से कहा कि वे मंत्री के चैंबर में जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. सदन में स्वास्थ्य व्यवस्था और थैलेसीमिया मरीजों के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई, लेकिन सही आंकड़ों और स्पष्ट जवाब की कमी से माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

Tags:ranchiranchi newsnews updatelatest newsranchi news updatebabulal marandibabulal marandi ranchipradeep yadavmla pradeep yadavpradeep yadav congressirfan ansarimantri irfan ansaridr irfan ansarimantri dr irfan ansarividhansabha satravidhansabha sheetkalin satracm hemant sorenviral newstrending newsirfan ansari pradeep yadavirfan ansari pradeep yadav fightirfan ansari pradeep yadav fight newsirfan ansari pradeep yadav fight in vidhansabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.