✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रामगढ़ के क्लासिक इंजीकॉम कंपनी में माइनिंग अधिकारियों का छापा, भारी मात्रा में बालू, बोल्डर किया गया जब्त

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:25:07 PM

रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित क्लासिक इंजीकॉम नामक प्लांट खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान विधायक ममता देवी, माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार, दुलमी सीओ किशोरी यादव, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सहित दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे. टीम ने स्टॉक बालू, छरी, मेटल, बोल्डर से संबंधित चालान और रजिस्टर की जांच की. इस दौरान जांच में भारी अनियमितता पायी गई. इस दौरान टीम में शमिल अधिकारियों ने बताया कि नोटिस प्लांट को बंद कराया जाएगा. विधायक ममता देवी ने कहा यहां गड़बड़ी के पुख्ता सबूत मिले हैं.

आपको बता दें कि इसका खुलासा तब हुआ जब ओवरलोडेड छह हाइवा बिना चालान के पकड़े गए थे. पूछे जाने पर बताया गया कि था कि सभी गाड़ियां क्लासिक इंजीकॉम की हैं. इस मामले में रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने बताया कि एसडीओ के निर्देश के बाद वे भी क्लासिक इंजीकॉम में जांच के लिए पहुंची हैं. काफी मात्रा में बालू, छरी, मेटल, बोल्डर का अवैध तरीके से भंडारण किया गया है. यह साफ है कि कंपनी की ओर से सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचायी जा रही है. साथ ही साथ सरकार और जिला प्रशासन की छवि को धूमिल किया जा रहा है. विधायक ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. विधायक ने बताया कि इतना ज्यादा भंडारण के बाद भी कोई कागजात का नहीं होना अवैध कारोबार का ही इशारा करता है. इसमें कई लोगों की मिलीभगत सामने आ रही है.

 

 

 

 

 

Tags:Mining officials raidedClassic Engicom CompanyClassic Engicom Company in Ramgarhhuge amount of sand and boulders were seizedramgarh newsjharkhand newsramgarhramgarh latest newsramgarh news todayhindi newslatest newsramgarh news liveramgarh news aaj karamgarh news aaj takramgarh news jharkhandnewsjharkhand news todaybihar newsramgarh news updateramgarh hindi newsramgarh news latestramgarh live newsramgarh news in hindiramgarh news updatesramgarh today newsramgarh news live today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.