✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड विधानसभा में माननियों ने खेली फूलों की होली, सीएम भी हुए शामिल. 9 मार्च से फिर शुरू होगा सत्र

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 6:52:12 PM

रांची (RANCHI): होली के मद्देनज़र पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है. सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की तरह झारखंड विधानसभा परिसर में भी रंगों का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया. बजट सत्र के बीच आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने फूलों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेता सभी को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी समारोह में शामिल रहीं. माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा, जहां राजनीतिक मतभेदों से इतर सभी जनप्रतिनिधि एकजुट नजर आए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर राज्यवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने कामना की कि जैसे होली के रंग जीवन में विविधता लाते हैं, वैसे ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए. साथ ही उन्होंने लोगों से शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

बताया गया कि बजट सत्र अब 9 मार्च से दोबारा शुरू होगा. फिलहाल विधानसभा में मनाए गए होली मिलन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Tags:jharkhandjharkahnd vidhansabhajharkahnd vidhansabha holi milan samarohcm hemant sorenkalpana sorenspeaker rabindranath mahtoholiholi 2026holi celebration 2026holi vidhansabha celebration 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.