रांची(RANCHI): राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायकों और मंत्रियों का आवगमन शुरू हो गया है. थोड़ी देर में सीएम की अध्यक्षता में फिर बैठक होगी. आपको बता दें कि आज दोपहर भी यूपीए विधायकों की बैठक हुई थी. बैठक से बाहर निकलने के बाद कई मंत्रियों और विधायकों ने कहा था कि वो जब तक लिफाफा नहीं खुलता है तब तक रोज दो-तीन बार सीएम आवास पर बैठक करेंगे.
वहीं, आज दोपहर की बैठक के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक सुर में कहा था कि हम झारखंड छोड़कर कही नहीं जा रहे हैं. दरअसल, खबरें चल रही थी कि यूपीए अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सभी को किसी राज्य शिफ्ट कर सकती है. लेकिन इसको सभी ने नकारा था. खैर, देर शाम हो रही इस बैठक से क्या बातें बाहर निकल कर आती हैं ये देखने वाली बात होगी.
