✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, पहले ग्रामीणों ने की पिटाई फिर देखिए क्या किया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:23:03 AM

TNP DESK- दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मौहल्ला में एक प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी करवा दी और इसके बाद उनकी पिटाई भी कर दी. यह मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर का है.

पकड़ा गया प्रेमी सोनू मधुबनी जिला का रहनेवाला है जो छठ के मौके पर अपनी बहन के घर आया हुआ था. उसने बताया कि उसका  लड़की के साथ कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान वह छठ के मौके पर शाम को अपनी बहन के घर आया था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया है. घटना की सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दोनों को छुड़ाने में बेबस दिख रही थी.  पुलिस के लाख प्रयास के वावजूद स्थानीय लोगों ने जबरन पास के मंदिर में दोनों की शादी करवाकर ही मानी.

बताया जाता है की दोनों प्रेमी प्रेमिका देर शाम एक स्कूल के पास आपत्तिजनक अवस्था में थे.  लोगों ने पकडकर पहले तो दोनों की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद लोगों ने पास के ही मंदिर मे प्रेमिका की मांग मे लडके से जबरन सिंदूर डलवाकर दोनों की शादी करवा दी. मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दोनों को अपने कब्जे मे लेने का प्रयास करती रही लेकिन किसी ने पुलिस की नहीं सुनी और पुलिस पुरे घटना के दौरान वेवस दिख रही थी. हालांकि पुलिस ने पूरी घटना पर अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. 

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय विशाल कुमार ने बताया की पकड़ा गया युवक मधुबनी जिला का रहनेवाला है. उसका नाम सोनू है. मोहल्ला के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था पकड़ लिया है. दोनों एक दूसरे से प्रेम किया करते थे. इस बात को लडके ने स्वीकार किया है. मुहल्लावासियों ने दोनों को पकडकर पास के मंदिर मे शादी करवा दी है.जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार फिलहाल दोनों के परिजन से बातचीत कर रही है.

 

Tags:Bihar newsDarbhanga newsप्रेमी जोड़ों की जबरन शादीLove affairLove affair newsViral newsViral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.