✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मिलिये बिहार के नटवर लाल से, जिसने हाईकोर्ट का जज बन दिला दी SSP को क्लीन चीट, जानिए पूरा माजरा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:00:59 PM

पटना(PATNA): बिहार में एक ऐसा कारनामा सामने आया है कि जिसने बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ बिहार सरकार की भी नींद उड़ा दी. दरअसल, ये कहानी है बिहार के नटवरलाल की. हालांकि हम जिसकी बात कर रहे हैं, उसका नाम अभिषेक अग्रवाल है. मगर, उसे अभी नटवरलाल के नाम से ही जाना जा रहा है. अभिषेक अग्रवाल पटना के वीआईपी और खासकर अफसरों के बीच काफी जाना-पहचाना नाम है. इसके फेसबुक पर बड़े-बड़े आईपीएस और आईएएस अधिकारी के साथ इसकी तस्वीर दिख जाएगी. इन अधिकारियों के यहां अभिषेक अग्रवाल को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है. चलिए अब ये जानते हैं कि अभिषेक अग्रवाल के बारे मे आज आपको क्यों बता रहे हैं.

पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की पैरवी के लिए बनाई जज की फेक आइडी

दरअसल, अभिषेक अग्रवाल को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया, चुपके से कोर्ट मे पेश किया और फिर जेल भी भेज दिया. क्योंकि इस शख्स ने पुलिस महकमे मे ऐसी सनसनी मचाई है कि बड़े-बड़े अधिकारी भी अपना चेहरा बचा रहे हैं. अभिषेक अग्रवाल ने गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार की पैरवी के लिए एक बड़ी साजिश रची. इस साजिश के तहत खुद अभिषेक अग्रवाल ने पटना हाईकोर्ट के एक सीनियर जज की फेक आईडी बनाई और फिर जज बनकर आदित्य कुमार के केस को जल्द ख़त्म करने का दबाव बड़े साहेब पर बनाया. अब बड़े साहब इतना डर गए कि आनन-फानन मे छुट्टी पर दूसरे राज्य चले गए. इस मामले में फिर आईओ को बुलाया गया और जांच रिपोर्ट मे मिस्टेक ऑफ़ फैक्ट बताते हुए रिपोर्ट कोर्ट मे जमा कराया. पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को इस मामले मे क्लीन चीट दे दी गई.

अचानक पड़ गई मुख्यमंत्री सचिवालय की नजर

सब ठीक चल रहा था, प्लान पूरी तरह से काम कर गया था. लेकिन, इस मामले मे मुख्यमंत्री सचिवालय की नजर पड़ गई और मामले की जांच ईओयू और साइबर सेल को दी गई. ईओयू की टीम ने अभिषेक को धर-दबोचा. उसके पास से कई सिम कार्ड और मोबाईल फोन मिले. जांच मे सामने आया कि इन्ही नम्बरो से कॉल किया गया था. यह भी पता चला कि अभिषेक के ऊपर पूर्व मे भी ऐसे मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने भी इसे जेल भेजा था. इसके अलावा पटना मे भी इसके कई कारनामे हैं. लेकिन, इसके हाई प्रोफ़ाइल लोगो से "खास दोस्ती" हर बार इसे बचाती रही. फिलहाल, अभिषेक को जेल भेज दिया गया है. जो मामला दर्ज किया गया है उसमे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. अब देखना है जांच कितना आगे तक जाती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.