रांची (RANCHI) : कल यानी 10 अप्रैल को भगवान महावीर की जयंती मनाई जाएगी. इसको लेकर कल राजधानी रांची में सभी बूचड़खाने, मांस, मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक महावीर जयंती पर मांस-मछली की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह से रोक रहेगी. रांची नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अगर कोई मांस-मछली बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
महावीर जयंती पर रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, आदेश जारी

Published at:09 Apr 2025 08:27 AM (IST)