☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मई महीने का टोटका! काल बन गया रसूखदार IAS के लिए यह महीना,पूजा छवि और विनय पहुंचे HOTWAR, अब क्या

मई महीने का टोटका! काल बन गया रसूखदार IAS के लिए यह महीना,पूजा छवि और विनय पहुंचे HOTWAR, अब क्या

रांची (RANCHI) : झारखंड के आईएएस अधिकारियों के लिए मई का महीना काल बनकर सामने आता है. कई रसूखदार आईएएस अधिकारी सलाखों के पीछे इसी मई महीने में पहुंच चुके हैं. चाहे पूजा सिंघल की बात करें या छवि रंजन हो और अब विनय चौबे. मई के महीने में ही सभी की गिरफ्तारी हुई. साल अलग-अलग था. उसके बाद अब चर्चा का बाजार गर्म हो गया और लोग मजे में लिख रहे हैं कि मई का महीना झारखंड के अधिकारियों के लिए सही नहीं है. अगर आप घोटाला करते हैं तो आप पर कार्रवाई मई के महीने में हो सकती है. अब तक परिवर्तन निदेशालय एक्शन में दिख रही थी, लेकिन अब एसीबी  ने भी बड़ा हाथ मार लिया और उसने भी इसी मई महीने को चुना.

चलिए सबसे पहले बात करेंगे 12 मई 2022 की दिन गुरुवार का था. एयरपोर्ट रोड स्थित परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर में वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंगल से पूछताछ चल रही थी. पूछताछ सुबह 11:00 से शुरू हुई लेकिन जब शाम ढली और समय करीब 6 के आसपास पहुंच तब सूचना आई कि पूजा सिंघल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. इन पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा. मनरेगा से शुरू हुई जांच खनन विभाग तक पहुंच गई और जो दस्तावेज मिले उसे देखकर अधिकारी भी चौंक गए कि आखिर कैसे बड़े पैमाने पर झारखंड के पत्थर को काटकर बेच दिया गया. इसमें 1000 करोड रुपए का घोटाले का खुलासा ED ने किया.

इसके बाद फिर 2023 तारीख 04 मई दिन शनिवार. जब परिवर्तन निदेशालय ने समन भेज कर रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ शुरू हुई दिन के 11:00 बजे ईडी के कार्यालय में छवि रंजन पहुंचे थे. इन्हें जानकारी नहीं थी कि आज का दिन उनके लिए काल बनकर आया है. ठीक 5 से 6 बजे शाम तक छवि रंजन के भी गिरफ्तारी की खबर निकलकर सामने आयी. बताया गया कि जमीन घोटाला बड़े पैमाने पर रांची में किया गया है. उसमें डीसी रहते हुए छवि रंजन की भूमिका थी. जब जमीन की जांच शुरू हुई जो कई जमीन कब्जे की पोल खोल दी गई.

अब 20 मई 2025 दिन मंगलवार. आईएएस अधिकारी विनय चौबे के लिए  अमंगल हो गया. शराब घोटाला मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की और विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया. उनके गिरफ्तारी के बाद दावा किया गया की 38 करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं. आखिर में कोर्ट में पेशी हुई और फिर जेल भेज दिया गया.

अब जिस तरह से तीन बड़े आईएएस अधिकारी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं, ऐसे में अब लोग कह रहे हैं कि झारखंड के आईएएस अधिकारी जो घोटालेबाज हैं उनके लिए यह महीना सही नहीं है. सोचते हैं कि जल्दी से मई का महीना निकल जाए नहीं तो कब किसकी गिरफ्तारी कौन एजेंसी कर लें यह कहना मुश्किल है.

रिपोर्ट-समीर

 

Published at:21 May 2025 12:44 PM (IST)
Tags:ias vinay chaubeyvinay chaubeyias vinay kumar chaubeyias vinay kumar choubeyias vinay choubeyvinay kumar choubeyias vinay choubey raided raid in vinay choubeyvinay chaubey arrestias vinay chaubey arrestias vinay choudharyias vinay kumar choubey resignsvinay chaubey newsvinay chaubey jailacb raid vinay chaubeyias vinay chaubey giraftarvinay choubeyacb arrested ias vinay chaubeyias vinay chaubey arrested livevinay choubey iasias pooja singhalpooja singhalpooja singhal iasjharkhand ias pooja singhalpooja singhal newsias pooja singhal newspooja singhal ias jharkhandias officer pooja singhaled on pooja singhalpooja singhal ed raided raid on pooja singhaled raid on pooja singhal residenceed raid on ias pooja singhalias pooja singhal suman kumarpooja singhal arrestsecretary pooja singhalpuja singhalpooja singhal casewho is pooja singhalias pooja singhal casechhavi ranjanias chhavi ranjanchhavi ranjan edchhavi ranjan in land scamias officer chhavi ranjanias chhavi ranjan land scamchhavi ranjan caseed action on ias chhavi ranjanin land scam stranded chhavi ranjanchhavi ranjan iased raid on chhavi ranjanchhavi ranjan ed raiddc chhavi ranjan of ranchichhavi ranjan arrestedias chhavi ranjan ed raidjharkhand ias chhavi ranjanchavi ranjanchhavi ranjan newschhavi ranjan in custody
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.