✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झाड़-फूंक के बहाने यूपी से शादीशुदा महिला को लेकर भागा मौलाना, गोद में था दो माह का बच्चा, फिर जो हुआ जानकार उड़ जाएंगे होश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 6:31:19 PM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश के एक मौलाना को एक हिंदू विवाहिता महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. मामला धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव का है, जहां शुक्रवार को इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, बीरबल गांव निवासी कलाम अंसारी के घर में एक अधेड़ मौलाना और एक महिला को साथ देखा गया. दोनों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों को शक हुआ और देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. मामला बढ़ता देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना दी गई.

घटना की जानकारी मिलने पर सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी और पता उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र का बताया. हालांकि, वह महिला के साथ वहां आने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. वहीं महिला ने अपना नाम प्रीति दीक्षित बताया. उसने कहा कि वह सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र की रहने वाली है और शादीशुदा है. महिला के साथ उसकी गोद में दो माह का बच्चा भी था. पूछताछ के दौरान महिला ने दावा किया कि मौलाना उसे झाड़-फूंक के बहाने यहां लेकर आया था.

ग्रामीणों को मामला संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना तुरंत धुरकी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन राऊत के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने महिला के पति मुकेश दीक्षित से भी संपर्क किया. पति ने बताया कि मौलाना का उनके घर झाड़-फूंक के सिलसिले में आना-जाना था, लेकिन दो दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई थी. इसके बाद परिवार उसकी तलाश कर रहा था. फिलहाल पुलिस दोनों को थाना ले जाकर पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:garhwagarhwa newsMaulanaMaulana spiritual headlingspiritual healingjhad fook newsjhad fookviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.