☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, अब चार मार्च को आयोजित होगी ये परीक्षा

14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, अब चार मार्च को आयोजित होगी ये परीक्षा

TNP DESK: झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने 14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा स्थगित कर दी है. शब-ए-बरात के कारण परीक्षा स्थगित की गई है. मैट्रिक में खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगानिया विषयों की परीक्षा कल आयोजित होने वाली थी. इंटर में साइंस और कॉमर्स के लिए हिंदी ए और अंग्रेजी ए पेपर की परीक्षा थी. लेकिन अब ये परीक्षा 4 मार्च को आयोजित की जाएगी. 

झारखंड में शब-ए-बारात की छुट्टी कल, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

आपको बता दें कि झारखंड में शब-ए-बारात के अवसर पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है. इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि यह अवकाश कार्यकारी आदेश के तहत चांद दिखने के आधार पर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व/अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों हेतु अवकाश घोषित किया गया है. इसी को देखते हुए मैट्रिक-इंटर की परीक्षा भी स्थगित की गई है . 

Published at:13 Feb 2025 04:37 PM (IST)
Tags:Jac board examMatriculation and Intermediate exams scheduled for February 14 postponedJac board exam postponedshab-e-baraatHoliday on shab e baratJac board exam 2025
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.