✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्कूल में शिक्षिका के साथ छेड़खानी करते थे मास्टर साहब! महिला के पति ने किया विरोध तो प्रिंसिपल ने जमकर कर दी कुटाई, जब VIDEO हुआ वायरल तो..... 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:09:04 AM

टीएनपी डेस्क: अभी हाल ही में चित्तौड़गढ़ के स्कूल से प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था. जिसके बाद से शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित भी कर दिया था. अब यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और प्रधानाचार्य का video सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में दावा किया गया है की प्रिंसिपल साहब अपने स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़खानी करते थे. जिसके बाद जब शिक्षिका ने इसकी शिकायत करी तो प्रिंसिपल साहब ने अपने ही स्कूल की महिला शिक्षक के पति की जमकर पिटाई कर दी. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला......

शाहजहांपुर के सिंघोली थाना क्षेत्र के लाधौली गांव में एक शिक्षिका और उनके पति की पिटाई का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया गया है कि बेसिक स्कूल के प्रिंसिपल्स अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित शिक्षिका और उसके पति की पिटाई की. पति अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने गया था तभी उसके साथ प्रिंसिपल ने मारपीट की. इस मामले में बताया गया है की शिक्षिका ने पहले ही से ही प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद जब मामला आगे बढ़ा तो स्कूल के प्रिंसिपल ने कुछ लोगों के साथ मिलकर शिक्षिका और उसके पति की जमकर पिटाई कर दी. वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला चिल्ला रही है और बार-बार कह रही है कि तूने मेरे पति को कैसे मारा. अब देख तेरा क्या होगा. आसपास काफी सारे लोग हैं जो महिला के पति को बेरहमी से पीट रहे हैं. वहीं जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने लिया एक्शन 

सोशल मीडिया एक्स पर भारत समाचार नाम के मीडिया चैनल ने इस वीडियो को अपलोड किया है. वीडियो को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं. वहीं पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया है और साथ ही X पर जानकारी देते हुए बताया है कि प्रकरण में थाना सिंघोली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया. वीडियो को देखकर लोग मामले पर कार्रवाई करने की लगातार मांग कर रहे हैं.

Tags:viral videoviral video newssocial media viral videoschool principal viral videoShahjahanpur viral videoviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.