✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: पूर्णिया बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफर-तफरी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:27:30 PM

पूर्णिया(PURNIA): पूर्णिया बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में आज भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पा लिया. इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बार में स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णा बस और समीर बस में आग लगी है.

बताया जा रहा है कि कृष्णा बस के स्टाफ बस में स्मैक पी रहे थे. इसी कारण आग लगी है. कृष्णा बस पूरी तरह जल गई है हालांकि समीर बस को समय रहते बचा लिया गया. लोगों ने बताया कि जिस तरह की भीषण आग लगी थी उससे बस स्टैंड में खड़ी कई बसें जल जाती. लेकिन समय पर दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूजपूर्णियापूर्णिया बस स्टैंडबस में लगी भीषण आगआगपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsPurniaPurnia Bus Standmassive fire in the busfirePatnaPatna News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.