✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नकाबपोश अपराधी ने हथियार के बल पर नोजल मेन से 41 हजार रुपए लूटे, घटना CCTV कैमरे में कैद

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:57:29 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. शहर में खून खराबा के बाद अब लूट की घटनाएं भी काफी होने लगी है. ताजा मामला भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के असरगंज मार्ग का है. बता दें कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के असरगंज मार्ग से सटे मां बागेश्वरी इंडियन ऑयल में हथियारमंद अपराधी ने लूट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने नोजल मेन से हथियार के बल पर 41 हजार रुपए की लूट की और फरार हो गए. मां बागेश्वरी इंडियन ऑयल जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह का है.

नोजन मेन से की गई लूट

लूट की घटना का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक अपराधी जो अपने चेहरे को छुपाने के लिए नकाब लगाए हुए हैं और नोजल मेन से बंदूक की बल पर पैसे छीन रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सिटी एसपी ने कहा जल्द पकड़े जायेंगे अपराधी

वहीं, इस घटना को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप कर्मी से लूट हुई है. सीसीटीवी में पूरा मामला स्पष्ट दिखाई दे रहा है. हथियार के बल पर अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है, मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही इसका खुलासा करेंगे और नकाबपोश अपराधी को पकड़कर सजा दिया जाएगा.  

 

Tags:BIHAR NEWSBHAGALPUR NEWSLOOT IN PETROL PUMPPETROL PUMP KANDNEWSUPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.