✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घर में प्रेमी के साथ आपतिजनक स्थिति में पकड़ाई शादीशुदा महिला,फिर पति और ग्रामीणों ने किया ये सुलूक 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:28:14 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में आज एक शादीशुदा युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना उस वक्त महंगा पड़ गया जब महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति और ग्रामीणों ने रंगे दोनों की जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं गांव वालों ने महिला और पुरुष दोनों को खदेर खदेर कर पूरे गांव में भी घुमाया साथ ही साथ मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की. हालांकि किसी अनहोनी से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया. फिलहाल दोनों को पुलिस अपने अभीरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है. पूरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव की है.

जानिए पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि नीमा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का बगल के ही गांव के एक शादीशुदा युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस संबंध में गांव वालों को पूर्व से भी सूचना थी लेकिन रविवार सुबह जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ महिला के घर में दोनों को पकड़ लिया. तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि किस तरह गांव के लोग पुलिस के सामने भी दोनों को खदेर रहे हैं एवं हो हंगामा कर रहे हैं. हालांकि सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई जिससे कि दोनों को सुरक्षित बचाया जा सका. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के पति ने ही सर्वप्रथम उसे रंगे हाथ पकड़ा था. फिलहाल पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है. 

 

Tags:bihar newsbegusarai newslove affairlove affair in Begusarailover couple beaten up by mobviolencebihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.