✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के बांका में शादी समारोह में शिरकत करना पड़ा महंगा , मुर्गा-चावल खाकर 200 से अधिक लोग बीमार, गांव में मेडिकल टीम कर रही कैंप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:31:25 AM

टीएनपी डेस्क (TNPDESK):- बांका जिले के चांदन प्रखंड के खीड़ा गांव में एक शादी समारोह का भोज खाने से 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है .बताया जा रहा है कि बाबर अंसारी के बेटे और बेटी की शादी थी. इस दौरान रात में गांव के लोगों ने मुर्गा-चावल का भोज खिलाया गया. इसके बाद सभी अपने-अपने घर लौट आए. इसी बीच शाम को कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई . नौ जून की रात तक भोज खाकर लौटे लोग अचानक उल्टी व सिरदर्द से परेशान हो गए.

 मेडिकल टीम ने किया कैंप

खबर मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 जून को गांव पहुंची. इसके बाद बीमार लोगों का उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा है. हालांकि, इलाज के बाद कुछ बीमार लोगों की हालत में सुधार आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही गांव में पहुंच कर कैंप लगाया गया. इसके बाद सभी का इलाज किया गया, सभी लोग खतरे से बाहर हैं.

 गांव में गुरुवार को थी शादी

खीड़ा गांव में गुरुवार की रात बाबर अंसारी के बेटे इंतियाम अंसारी और खुशबू खातून की शादी थी. इस दौरान भोज में मुर्गा-चावल परोसा गया. भोज खाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थय विभाग को दी गई.

Tags:Marriage ceremonyBihar's Banka cost livesmore than 200 people fell ill after eating chicken and ricemedical team is conducting campill after eating chicken and riceशादी समारोह का भोज खाने से बीमार200 से ज्यादा लोग की तबीयत बिगड़ी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.