✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  समेत कई वीआईपी आज रांची में, जानिए उनके कार्यक्रम के बारे में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:16:11 PM

रांची(RANCHI )- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है. रांची के नामकुम स्थित केंद्रीय ला संस्थान के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. इसके लिए राष्ट्रपति विशेष विमान से गुरुवार की शाम 7 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के लिए रांची आ रहे हैं. 20 सितंबर को उनका कार्यक्रम साहिबगंज और गिरिडीह में रखा गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार के शाम 7 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी.रांची एयरपोर्ट से वे राज भवन जाएंगी.राजभवन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी. राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुईट में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है. शुक्रवार को नामकुम में स्थित केंद्रीय लाह संस्थान के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी कार्यक्रम जानिए

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की रात 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे बीएसएफ के विमान से रांची आ रहे हैं.शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संथाल परगना के भोगनाडीह जाएंगे. शहीद सिद्धू कानू को श्रद्धांजलि देकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.साहिबगंज में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह जिले के जमुआ में परिवर्तन यात्रा से संबंधित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.यहां पर भी जनसभा को संबोधित करेंगे. धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विश्वा सरमा भी आ रहे रांची

केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अभी गुरुवार की शाम 6 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे.शिवराज सिंह चौहान भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे.असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा भी गुरुवार की शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेंगे. वे भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे.20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है.झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ यह यात्रा शुरू हो रही है.इस यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े चेहरे झारखंड आएंगे.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी समेत अनेक नेताओं के कार्यक्रम बना रहे हैं.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsPresident Draupadi Murmu are in Ranchi todayUnion minister Amit shahShivraj Singh ChouhanAmit shah jharkhand visitPoliticsPolitical newsPolitical news jharkhandBjp jharkhandBjp party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.