✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें भी रद्द, देखिए लिस्ट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:00:40 AM

रांची (RANCHI): देश के एक बड़े क्षेत्र में मिचौंग चक्रवाती तूफान का असर दिख रहा है. मिचौंग तूफान की वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. इसके कारण कई लोगों की मौत हो गई है. इस तूफान के आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से आज टकराने की संभावना है. राहत और बचाव चलाया जा रहा है. वहीं तूफान को देखते हुए झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों के कई हिस्सों में बादल से साथ बारिश होने की संभावना बताई जा रही है.

7 दिसंबर तक होगी बारिश 

जानकारी देते हुए मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि छह और सात दिसंबर को राज्य के करीब-करीब सभी हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आठ दिसंबर तक बादल रहेंगे. इससे न्यूनतम तापमान चढ़ा रहेगा, जबकि बादल की वजह से अधिकतम तापमान गिर सकता है. नौ दिसंबर से आसमान साफ हो सकता है. इसके बाद न्यूनतम तापमान के गिरने की उम्मीद है.

झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

मिचौंग चक्रवाती तूफान को देखते हुए रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिसमें (18638)  सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस आज यानी 5 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं (22838)  एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन छह दिसंबर को रद्द रहेगी. (03358)  कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छह दिसंबर को रद्द रहेगी. अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस (13352) छह एवं सात दिसंबर को रद्द रहेगी.

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandlatest newsjharkhandhindi newstoday jharkhand newsjharkhand today newsranchi newsjharkhand breaking newstop newsjharkhand latest newsbreaking newsnewscyclonic storm Michongcyclone michaungmichaung cyclonecyclone michaung updatescyclone michaung updatecyclone michaung newscyclone michaung latest updatescyclone michaung trackcyclone michaung alertcyclonecyclone michaung in bay of bengalcyclonic stormcyclone newsmichaung cyclone updateMany trains running from Jharkhand also canceled due to cyclonic storm Michong

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.