✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईरान हिंसक प्रदर्शन: अब तक 31 लोगों की मौत, जानिए क्या है इसके पीछे का हिजाब कनेक्शन

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:21:33 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ईरान में पिछले एक हफ्ते से लगातार प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारी सड़क पर हैं और आगजनी कर रहे हैं. बीते कल यानी गुरुवार को भी ईरान के दर्जनभर से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन और आगजनी हुई. विरोध प्रदर्शन में ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी शामिल हैं. ईरान में हिंसक प्रदर्शन के दौरान अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को तेहरान, तालेश, मशाद, जहेदान, अहवाज, सिरजन, अमोल, केशम और नौशहर समेत 15 शहरों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई के खिलाफ नारे लगाये और प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ते हुए भी नजर आये.

महिलाओं ने कई जगहों पर जलाया हिजाब

दरअसल, ईरान में एक 22 वर्षीया महिला महसा आमिनी को हिजाब से जुड़े नियमों का कथित तौर पर पालन नहीं करने के आरोप पर पुलिस ने हिरासत में लिया था और उस महिला की पुलिस हिरासत में ही मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है. विरोध प्रदर्शन का आज सातवां दिन है. महिलाओं ने कई जगहों पर हिजाब जला कर विरोध जताया. इससे पहले, महिलाओं ने विरोध स्वरूप अपने हिजार उतार दिये थे और बाल कटवा लिया था.

ये भी देखें:

गांधी परिवार को फिर मिलेगा ताज या टूटेगा 24 साल बाद ये रिवाज! जानिए कौन होगा Congress का नया अध्यक्ष?

सरकार ने सोशल मीडिया एप्स किए बंद

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईरान सरकार ने कई हिस्सों में सोशल मीडिया एप्स जैसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर प्रतिबंध लगा दिया है. विरोध का पूरा मामला 13 सितंबर से शुरू हुआ. पुलिस ने महसा आमिनी नामक लड़की को गिरफ्तार कर लिया और 16 सितंबर को उसकी मौत पुलिस हिरासत में हो गयी. वह ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की रहने वाली थी. उसे तेहरान में हिजाब से जुड़े नियमों का कथित तौर पर पालन नहीं करने पर गिरफ्तार किया गया था.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.