✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ममता शर्मसार: कलयुगी मां ने 9 माह की बच्ची को किया तांत्रिक के हवाले, जानें पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:58:40 AM

समस्तीपुर(SAMSTIPUR): क्या कोई भी दुनिया की मां किसी चीज को पाने के बदले अपने 9 माह के बच्चे को मौत के कुएं में ढकेल सकती है. मुझे पता है आप सबका जवाब ना ही होगा. लेकिन जरा ठहरिए यहां आप गलत है. क्योंकि इस कलयुग में कुछ भी हो सकता है. क्योंकि जमाने के साथ-साथ मां का रिश्ता भी बदल गया है. मां के पवित्र रिश्ते को कलंकित करनेवाली शर्मनाक घटना बिहार के समस्तीपुर जिले से आई है.

मां ने तांत्रिक विद्या सीखने के बदले 9 माह की बच्ची को तांत्रिक को सौंपा

दरअसल ये पूरी घटना समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के पूर्णिमा धर्मपुर गांव की है. जहां तंत्र विद्या सीखने के लिए एक मां ने अपनी 9 माह की बच्ची को तांत्रिक के हाथ में सौंपा. जिसके बाद तांत्रिक ने बच्ची का गला धारदार हथियार से रेत दिया.

तांत्रिक ने रेता 9 माह की बच्ची का गला

बच्ची की मां घायल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची.और गला कटने की वजह पूछने पर कुछ भी बोलने से इंकार दिया. लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गये. शिकायत के बाद हथौड़ी और वारिसनगर की पुलिस ने तांत्रिक विशन देव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दिया है. 

महिला ने इससे पहले भी अपने बेटे को किया था तांत्रिक के हवाले

वहीं इस घटना पर ग्रामीण का कहना है कि बच्ची की मां रीता देवी तंत्र विद्या सीखने के लिए इस तांत्रिक को अक्सर घर पर बुलाती थी. इससे पहले भी उसके एक बेटे की मौत हुई थी. जिसे लोग बलि मानते हैं. 6 महीने पहले भी दूसरे बेटे को तांत्रिक ने गला रेत दिया था. हालांकि वह बच गया.

क्या सच में लोग शिक्षित हुए हैं.?

इस घटना को आप दो नजरिये से देख सकते हैं.पहली तो की मां ने ममता को कलंकित करने से पहले एक बार भी मासूस बच्ची के बारे में नहीं सोचा. तो वहीं 21वीं सदी में तंत्र विद्या जैसे अंधविश्वास आज भी हमारे देश के लोग मानते हैं.यदि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी इस तरह की शर्मनाक घटना होती है तो कहीं ना कहीं लोगों को जागरुक करने की जरुरत है.

Tags:biharsamastipurtantr vidyaKalyugi mother handed over 9-month-old girl to Tantrik

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.