✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कहा- ‘मैं पिछले 25 सालों से साध्वी हूं और आगे भी रहूंगी’

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:59:26 PM

टीएनपी डेस्क: किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने के बाद से आए दिन ममता कुलकर्णी सुर्खियां बटोर रही हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस उनकी ही चर्चा हो रही है. अपने बयानों को लेकर भी वह काफी चर्चे में रहती हैं. यहां तक की उनके महामंडलेश्वर बनने पर शंकराचार्य से लेकर कई सारे संतों ने भी आपत्ति जताई थी. इस बात पर विवाद भी खूब बढ़ा. ऐसे में एक बार फिर ममता कुलकर्णी अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चे में आ गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया है.

अपने वीडियो में ममता कुलकर्णी ने कहा कि, “मुझे महामंडलेश्वर बनाने के कारण किन्नर अखाड़े में विवाद चल रहा है. इस कारण से मैं अपने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं. मुझे बॉलीवुड को छोड़े हुए 25 साल हो गए हैं. लेकिन बॉलीवुड और मेकअप को छोड़ना इतना आसान नहीं है. हालांकि, मैं पिछले 25 सालों से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी ही रहूंगी. मेरे महामंडलेश्वर बनने से कई लोगों को दिक्कत होने लगी. लोगों के लिए यह आपत्तिजनक हो गया था की मुझे महामंडलेश्वर का पद दिया गया है. जिन्हें मेरे महामंडलेश्वर होने से आपत्ति है उनके बारे में मैं  कुछ न कहूं तो ही बेहतर है. बस मुझे इतना कहना है कि मैंने महामंडलेश्वर बनने के लिए करोड़ों रुपए नहीं दिए हैं.”

बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था. जिसके बाद से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लेकर कई साधु-संतों ने इस बात का विरोध जताया था. ममता कुलकर्णी पर आरोप लगाए गए थे की उन्होंने करोड़ों रुपये देकर पदवी हासिल की है. ऐसे में 17 दिनों बाद ममता कुलकर्णी ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.

 

Tags:mamta kulkarnimamta kulkarni mahamandaleshwarmamta kulkarni newsmamta kulkarni kinnar akhadamamta kulkarni mahakumbhmamta kulkarni kinnar akharamamta kulkarni moviesmamta kulkarni sanyasimamta kulkarni latest newsmamta kulkarni controversymamta kulkarni at mahakumbhmahamandaleshwar mamta kulkarnimamta kulkarni at mahakumbh 2025actress mamta kulkarnimamta kulkarni songsmamta kulkarni husbandbollywood actress mamta kulkarnimamta kulkarni ageममता कुलकर्णीममता कुलकर्णी महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी समाचारममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ाममता कुलकर्णी महाकुंभममता कुलकर्णी फिल्मेंममता कुलकर्णी संन्यासीममता कुलकर्णी नवीनतम समाचारममता कुलकर्णी विवादममता कुलकर्णी एट महाकुंभमहामंडलेश्वर ममता कुलकर्णीमहाकुंभ 2025 में ममता कुलकर्णीअभिनेत्री ममता कुलकर्णीममता कुलकर्णी के गानेममता कुलकर्णी के पतिबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णीममता कुलकर्णी की उम्र

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.