✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हेमंत सोरेन के पक्ष में ममता दीदी ने लगाई दहाड़, कहा- इस लड़ाई में जरूर होंगे विजय

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:20:10 AM

रांची : ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दहाड़ लगाकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि झारखंड की जनता इसका करारा जवाब देगी. हेमंत सोरेन उनके एक करीबी दोस्त हैं और उन्होंने उनके पक्ष में मजबूती के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं एक मजबूत आदिवासी नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं. भाजपा समर्थित केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से एक लोकप्रिय निर्वाचित सरकार को कमजोर करने की साजिश हो रही है.’’

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को बताया शक्तिशाली नेता

हेमंत सोरेन को शक्तिशाली नेता बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं शक्तिशाली आदिवासी नेता हेमंत सोरेन की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं. बीजेपी समर्थित केंद्रीय एजेंसियों की राजनीतिक बदले की कार्रवाई से एक लोकप्रिय निर्वाचित सरकार को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश है. मैं इस कठिन समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित होकर उनके साथ खड़ी रहने की कसम खाती हूं. झारखंड के लोग शानदार प्रतिक्रिया देंगे और इस महत्वपूर्ण लड़ाई में विजयी होंगे!

हेमंत सोरेन से ईडी 5 दिनों तक करेगी पूछताछ

बता दें कि शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में हेमंत सोरेन को ईडी ने पेश किया. जहां अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी है, जबकि ईडी ने दस दिनों की रिमांड की मांग की थी. इससे पहले हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उच्च न्यायालय सबके लिए है, यहां सबकी फरियाद सुनी जाती है. इसलिए आप हाईकोर्ट का रुख करें. कथित भूमि घोटाले मामले में ईडी की टीम ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. हेमंत ने पहले राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद ईडी के गिरफ्तार करने वाले मैमो पर साइन किए. हेमंत के ईडी कस्टडी में जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में शामिल दलों ने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना था.

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:jharkhand newsranchi newsmamta banarjiHemant Sorenhemant soren news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.