✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ममता दीदी आपके प्रदेश के 60 मजदूर कर रहे सऊदी से वतन वापसी की गुहार, ढूंढ रहे कोई सहारा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:39:53 PM

धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल के 60 मजदूर सऊदी अरब में रोजगार की तलाश में जाकर फंस  गए है.  अब प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से अनुरोध किया जा रहा है कि उन्हें सकुशल वापसी में मदद की जाए.  जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के 60  मजदूर 8 महीने से सऊदी अरब में फंसे हुए है.  उनका आरोप है कि उन्हें ना तो सही से भोजन मिल रहा है और नहीं वेतन.  परेशान मजदूरों ने एक वीडियो के माध्यम से बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह से वापसी में मदद की गुहार लगाई है.  सऊदी अरब में फंसे मजदूरों में उत्तर 24 परगना जिले के भी मजदूर  शामिल हैं, तो मुर्शिदाबाद, हल्दिया और बंगाल के अन्य जिलों से भी है. 

 इस घटना के बाद मजदूरों के परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित  है.   घर वाले प्रशासन से सुरक्षित वापसी के लिए गुहार कर रहे है.  बैरकपुर के पूर्व  सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि इस दिशा में पहल कर वह मजदूरों को वापस सुरक्षित लाने की कोशिश कर रहे है.  उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है.  अर्जुन सिंह ने मजदूरों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- पश्चिम बंगाल के यह मजदूर भाई, जो रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे, वहां  फंस गए है.  

प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इन लोगों को सकुशल भारत लौटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले भारतीय को यह  भरोसा रहता है कि किसी भी मुसीबत के समय प्रधानमंत्री उन्हें हर संकट से निकाल सकते है.  देखना है राज्य सरकार इस मुद्दे पर क्या पहल करती है और पूर्व  सांसद अर्जुन सिंह की गुहार कितनी कारगर साबित होती है.  मजदूरों के परिवार को कितना जल्द न्याय मिल पाता है, उनकी  घर वापसी हो सकती है.सीएम से भी अनुरोध कर रहे कि उनकी मदद की जाये. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadBangalMajdurSaudiGuhaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.