✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना में बड़ा अपडेट: अब तक नहीं आई क़िस्त तो कर लें ये काम, खाते में आएंगे पैसे

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:45:14 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त कुछ जिलों में जारी कर दी गई है. लेकिन अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके अकाउंट में सरकार द्वारा भेजी गई राशि नहीं मिली है, जिससे वे काफी निराश और परेशान हैं. लेकिन अब इन महिलाओं को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने उनके लिए एक ज़रूरी निर्देश जारी किया है. अगर वे जल्द से जल्द ज़रूरी कदम पूरे करती हैं, तो उन्हें भी 24 घंटे के अंदर मंईयां योजना की किस्त मिल जाएगी.

यदि आपके खाते में नहीं आये 16वीं क़िस्त तो तुरंत करें यह काम

योजना से जुड़ी जिन महिलाओँ के खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं उनके लिए जरूरी है कि वे समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरा कर लें. विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई गई या जिनका वेरिफिकेशन अधूरा है, उनकी अगली किस्त रोक दी जाएगी. सभी लाभार्थियों को समय पर मंईयां सम्मान योजना की राशि मिले इसके लिए लाभार्थियों का उनके बैंक खाते से आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है. जिन लाभार्थियों का अभी तक खाते से आधार और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, उनका आधार–मोबाइल सीडिंग हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है.

यह चेक करने के लिए कि आपकी आधार सीडिंग एक्टिव है या नहीं और उसका स्टेटस जानने के लिए, आप ऑफिशियल UIDAI वेबसाइट, uidai.gov.in पर आधार लिंकिंग स्टेटस सेक्शन पर क्लिक करके अपने आधार नंबर से आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं. आप अपने बैंक में भी आधार सीडिंग के बारे में पूछताछ कर सकते हैं. अगर आपकी आधार सीडिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो इस योजना का फायदा उठाने के लिए इसे जल्द से जल्द पूरा करवा लें.

कौन-कौन से काम जल्द निपटाना जरूरी?

  • आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) पूरा करना
  • बैंक खाते को आधार से लिंक कराना
  • बैंक खाते में DBT सक्षम (NPCI mapping) सुनिश्चित करना
  • मोबाइल नंबर अपडेट रखना
  • दस्तावेजों में दर्ज नाम, जन्मतिथि आदि की सही जानकारी की पुष्टि

विभाग ने अलर्ट किया जारी

योजना से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटियां सामने आने के बाद विभाग ने निर्देश जारी किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन अधूरा है, उन्हें CSC पर जाकर जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट करानी चाहिए. देरी होने पर उनका भुगतान रुक सकता है. लाभार्थी महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने समाज कल्याण कार्यालय, CSC केंद्र या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क कर सकती हैं, ताकि अगली किस्त मिलने में कोई बाधा न आए.

Tags:Major updatemaiya samman yojanamaiyan samman yojnamaiya samman yojana newsmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana formmaiya samman yojana 2025maiya samman yojana listmaiya samman yojana 7500maiya samman yojana applymaiya samman yojana updatemaiya samman yojana kya haimaiya samman yojana onlinemaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana 15 kistjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana octobermaiya samman yojana ka 16th kistmaiya samman yojana 16th kist kab aayegamaiya samman yojana 16th kist kab milegamaiya samman yojana kistmaiya samman yojana 5 kistmaiya samman yojana 6 kistmaiya samman yojana 16vi kist kabmaiya samman yojana 16th installmentmaiya samman yojana 16 kist kab aaegamaiya samman yojana 17th kist kab aayegamaiya samman yojana 15th kist kab aayegamaiya samman yojana 16 kist kab aayegamaiya samman yojana 16th installment updatemainiyan samman yojana updatemaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 16th installment datemaiya yojana 16th kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.