✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट: सरकार ने लागू करने की तारीख पर स्थिति की स्पष्ट, बताया कबसे लागू होगा 8वें वेतन आयोग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:13:23 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं पर वित्त मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है. सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में मंत्रालय ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से आयोग लागू करने का अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. मंत्रालय के अनुसार आयोग का औपचारिक गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसके Terms of Reference (ToR) भी नोटिफाई हो चुके हैं. सरकार ने आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें सौंपने की समयसीमा दी है. ऐसे में उम्मीद है कि आयोग की रिपोर्ट 2027 के आसपास सरकार को प्राप्त होगी. रिपोर्ट मिलने के बाद ही केंद्र सरकार इस पर निर्णय लेगी कि इसे कब और किस रूप में लागू किया जाए.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य नीलकंठ मिश्रा ने अनुमान जताया है कि अगर आयोग की सिफारिशें वित्त वर्ष 2028 में लागू होती हैं, तो केंद्र और राज्य सरकारों पर कुल वित्तीय बोझ 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. वहीं पांच तिमाहियों का एरियर जोड़ने पर यह भार लगभग 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में 1 जनवरी 2026 से आयोग लागू होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है, क्योंकि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार द्वारा आवश्यक बजटीय व्यवस्था और फंडिंग तय की जाएगी.

Tags:jharkhand8th Pay Commission8th Pay Commission latest update8th Pay Commission news8th Pay Commission latest news update8th Pay Commission news update8th Pay Commission update8th Pay Commission big updateviral newsbig newslatest newsbreaking newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.