✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाढ़ में अचानक से दो हिस्सों मे बंटी चलती मालगाड़ी, यातायात बाधित

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:53:08 AM

बाढ़(BARH): बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया है. दरअसल, राजधानी पटना के बाढ़ स्टेशन के पास चलते-चलते मालगाड़ी अचानक से दो टुकड़ों में बंट गई. मालगाड़ी की आधे से अधिक बोगियों को लेकर इंजन कुछ दूर चला गया. जिससे रेल यातायात बाधित हो गई. वहीं, इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर मिल्की चक के पास बुधवार की सुबह 7:28 बजे मालगाड़ी के कपलिंग का हूक खुल जाने से बोगियां अलग-अलग हो गईं. जिसके बाद कपलिंग का हुक लगाने के बाद मालगाड़ी को वापस रवाना किया गया. स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है. वहीं, इस घटना से करीबन एक घंटे तक रेलवे लाइन बाधित रहा.

 

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजपटनापटना न्यूजबाढ़ अनुमंडलबाढ़ स्टेशनरेल हादसामालगाड़ीदो हिस्सों में बंटी मालगाड़ीBiharBihar NewsPatnaPatna Newsflood subdivisionflood stationtrain accidentgoods traingoods train divided into two parts

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.