✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

LPG सिलेंडर के दाम में बड़ा फेरबदल, नए रेट जारी! घरेलू से कमर्शियल तक जानें कितना बदला दाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 2:24:44 PM

TNP DESK- देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियों ने घरेलू, छोटू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव किया है. नए रेट लागू होने के बाद आम लोगों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों तक पर इसका असर देखने को मिल सकता है. अगर आप भी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो जान लीजिए अब किस सिलेंडर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कई शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. हालांकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब भी सब्सिडी का फायदा मिल रहा है.14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर कई शहरों में 913 रुपये में मिल रहा है.

छोटू सिलेंडर के रेट भी बदले

5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव किया गया है. यह सिलेंडर खासतौर पर छोटे परिवारों, किरायेदारों और ग्रामीण इलाकों में ज्यादा इस्तेमाल होता है.

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा या सस्ता

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इसका सीधा असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस पर पड़ सकता है.19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.5 रुपये तक है. वहीं Nanocut और XtraTeJ जैसे हाई-एफिशिएंसी सिलेंडर 3094 रुपये से 3225 रुपये तक मिल रहे हैं.

हर महीने तय होते हैं नए रेट

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं. कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और टैक्स के आधार पर तय होती हैं.

नई रेट लिस्ट से जारी होने से घरेलू उपभोक्ताओं को अभी राहत जरूर मिली है, लेकिन कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल करने वालों के लिए गैस का दाम काफी बढ़ा हुआ है

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर के ताजा LPG रेट चेक कर सकते हैं.

 

Tags:LPG Cylinder Price TodayLPG Price UpdateDomestic Gas Cylinder PriceCommercial LPG Cylinder RateLPG Price HikeGas Cylinder New RateLPG Cylinder Price in Indiaछोटू सिलेंडर रेटघरेलू गैस सिलेंडर कीमतकमर्शियल गैस सिलेंडर रेट

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.