✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड के बोकारो के बहुचर्चित करोड़ों के घोटाले में बड़ा एक्शन, एसपी कार्यालय का लेखापाल है मास्टरमाइंड!

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 10:30:40 AM

धनबाद (DHANBAD): झारखंड के बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है. बोकारो के कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम से वेतन हेड में 3 करोड रुपए से अधिक की अवैध निकासी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. 

सूचना के मुताबिक एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह पहली अरेस्टिंग है, लेकिन इस मामले में कई और के फंसने की संभावना है. 

जानकारी के अनुसार दो वर्षों में वेतन के मद में यह राशि निकाली गई थी. और यह अमाउंट दूसरे खातों में स्थानांतरित किया गया था. यह भी खुलासा हुआ है कि अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी के खाते में भी राशि ट्रांसफर किया था. 

जैसी की सूचना है सोमवार की देर रात को कोषागार पदाधिकारी ने एफआईआर कराई थी. उसके बाद अरेस्टिंग की कार्रवाई की गई है.. 

रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो

Tags:Dhanbaddhanbad newsJharkhand's High-Profile caseMulti-Crore Bokaro Scambokaro scamSP Office Accountant bokarolatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.