✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:55:30 AM

TNP DESK- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं. प्रशासन और राहत दल हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

इस मामले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

Tags:Major accident in UttarkashiUttarakhand5 passengers died in helicopter crashHelicopter crashHelicopter crash in uttarakhandBreaking newsUttrakhand CM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.