✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना : सरकार ने कर ली पूरी तैयारी, दीपावली पर महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:33:30 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड सरकार ने अब मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. महिला बाल एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिवाली से पहले यानी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर के पहले हफ्ते में महिलाओं के बैंक अकाउंट में ₹2500 की रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी. सरकार चाहती है कि इस बार कोई भी योग्य महिला इस योजना से वंचित न रहे.

जिन महिलाओं के अकाउंट में पिछली 14वीं किस्त में टेक्निकल वजहों से पैसे नहीं आए थे, उन्हें इस बार दोगुना पेमेंट मिल सकता है, यानी उनके खाते में ₹5,000 का भुगतान किया जाएगा. ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए यह किस्त सीधे DBT के ज़रिए भेजी जाएगी. अगर आपने मंईयां सम्मान योजना के लिए अप्लाई किया है और आपका अकाउंट एक्टिव है, तो आपको इस दिवाली सरकार की तरफ से ₹2,500 का तोहफा ज़रूर मिलेगा.

गौरतलब है कि झारखंड में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. यह सरकारी स्कीम राज्य की महिलाओं के लिए किसी दिवाली बोनस से कम नहीं है. महिलाएं मंईयां सम्मान के तहत अब तक 14 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और लाखों महिलाओं के अकाउंट में ₹2,500 ट्रांसफर किए जा चुके हैं. 14वीं किस्त दुर्गा पूजा से पहले जारी की गई थी और अब झारखंड सरकार दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. इस बार भी सरकार चाहती है कि त्योहार के दौरान महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करें और इस रकम का इस्तेमाल अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकें.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर होगा राशि का भुगतान

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

 

 

Tags:maiyaan samman yojanamaiya samman yojanamaiya samman yojana noticemaiya samman yojana 2500maiya samman yojana listmaiya samman yojana 12 kistmaiya samman yojana updatemaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana new updatejharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana octobermaiya samman yojana 15th kistmaiya samman yojana paisa kabmaiya samman yojana installmentmukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana ka 15th kistmaiya samman yojana 2500 kab aayegamaiya samman yojana 15th kistmaiya samman yojana 15th kist kab aayegamaiya samman yojana 14th 15th kist 2500maiya samman yojana ka 15th kist kab milegamaiya samman yojana 15 kistmaiya yojana 15th kistmaiya samman yojana 15vi kist kabmaiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojana 15th installmentmaiya samman yojana 15 kist kab aayegamaiya samman yojana 12 kist kab aaegamaiya samman yojana 15th installment 2025maiya samman yojana 14th kistmaiya samman yojana 15th installment date

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.