✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: अगर खाते में अबतक नहीं पहुंचा पैसा तो करें ये काम, खाते में आएंगे पैसे

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:36:26 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार दुर्गापूजा से पहले मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में 14वीं किस्त 2500 रुपये भेज रही है. वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी लाभुक हैं जिनके खाते में अभीतक राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में जिन लाभुकों के खाते में पैसे नहीं पहुंची है उनको चिंता सताने लगी है कि दूर्गापूजा से पहले उन्हें योजना की 14वीं किस्त मिलेगी भी या नहीं. कुछ ऐसे भी लाभुक है जिनका सब कुछ सही होने के बावजूद आपके खाते में राशि नहीं आई है. उन लाभुकों के लिए जरूरी खबर है. कई महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उनके बैंक खाते सही हैं और सभी दस्तावेज़ पूरे हैं. महिलाएं सवाल कर रही हैं कि उन्हें इस योजना के तहत राशि क्यों नहीं मिल रही है.

जब कोई गलती नहीं है, तब भी दिक्कत क्यों

अगर जिन महिलाओं के दस्तावेज़ और बैंक खाता बिल्कुल सही हैं, वे भी राशि से वंचित हैं, तो इसका मतलब है कि उनके क्षेत्र का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है. सरकार अब उन सभी महिलाओं का एक-एक करके सत्यापन करवा रही है ताकि गड़बड़ी को रोका जा सके. जैसे ही आपकी जानकारी सही पाई जाएगी, अगली किस्त की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी.

योजना का लाभ के लिए क्या करना होगा

अगर आपको अब तक राशि नहीं मिली है, तो सबसे पहले अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय जाकर जानकारी लें कि आपका सत्यापन हुआ है या नहीं. अगर नहीं, तो जल्द से जल्द वहां जाकर सभी दस्तावेज़ दिखाएं और सत्यापन करवाएं. जैसे ही आपका सत्यापन पूरा हो जाएगा, सरकार द्वारा आपकी किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सावधान और सतर्क रहें. सरकार पहले हर महिला का दोबारा सत्यापन करवा रही है ताकि सिर्फ़ वास्तविक और ज़रूरतमंद महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकें. सत्यापन पूरा होने के बाद ही राशि ट्रांसफर की जाएगी.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर राशि का भुगतान

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है.  इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

 

Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna sudharmaiya samman yojna ka paisa kab aaegamaiya samman yojna new updatemaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna jharkhandjharkhand maiya samman yojnamaiya samman yojna adhar linkmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojanamaiya samman yojana paisa kabmaiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojana june ka paisamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana kistmaiya samman yojana 2025maiya samman yojana 14 kistmaiya samman yojana 14 kist kab milegamaiya samman yojana updatemaiya samman yojana 14th kistmaiya samman yojana 13 kistmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojna 9th kist kab milegamaiya samman yojana ka 14th kistmaiya samman yojana 13th kistmaiya samman yojana 14vi kist kabmaiya samman yojana 14th kist 2025maiya samman yojana 13th kist 2025maiya samman yojana 14 kist kab milegamaiya samman yojana 12 kistmaiya samman yojana 14th kist 2500maiya samman yojana ka 10th kistmaiya samman yojana 14th 13th kist 2500maiya samman yojana 12 kist kab aaega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.