✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: तुरंत करा लें ये काम नहीं तो इस महीने फिर अटक जाएगी योजना की राशि

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:13:57 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के लाभुकों के लिए जरूरी खबर है. अगर अभी भी जिन लाभुकों ने अपने बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं कराया है,जिसका भौतिक सत्यापन अधूरा है, बैंक खाता एक्टिव नहीं है तो तुरंत करा लें नहीं तो इस माह की मंईयां योजना की राशि अटक सकती है. क्योंकि इसको लेकर सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे. अब अगर लाभुक के दस्तावेजों में गलती होगी या बैंक खाता एक्टिव नहीं होगा तो इश महीने की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी. इसके साथ ही इस माह से अब उन्हीं लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा जो एकल बैंक खाताधारी हैं.

इन महिलाओं की योजना सूची से हटाया जाएगा नाम

वहीं मंईयां योजना को लेकर सरकार का कहना है कि अगर कोई महिला लगातार तीन किस्तों के लिए सत्यापन में विफल रहती है या उसके दस्तावेज अधूरे रहते हैं, तो उसका नाम योजना सूची से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि योजना की राशि वास्तविक जरूरतमंद और पात्र महिलाओं तक पहुंचे. इसके जरिए फर्जी लाभार्थियों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने वालों को बाहर किया जा सकेगा.

जानिए किन महिलाओं को अप्रैल 2025 से नहीं मिलेगा पैसा

  1. आधार लिंक न होना-सरकार उन महिलाओं की किस्त रोकेगी, जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है.
  2. भौतिक सत्यापन अधूरा- कई लाभार्थी महिलाओं का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. अगर आपने अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, तो इस महीने से योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.
  3. बैंक खाता बंद या निष्क्रिय-जिन महिलाओं के बैंक खाते बंद हैं या डीबीटी के लिए सक्रिय नहीं हैं, उनकी किस्त नहीं आएगी.
  4. गलत विवरण/दस्तावेज-अगर आवेदन में गलत आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड या मोबाइल नंबर दिया गया है, तो भी राशि रोक दी जाएगी.

 

Tags:maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojnamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya samman yojana 6th installment datejharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana new updatemaiya yojana 2500 kab milegamukhyamantri maiya samman yojana online applymaiya samman yojana 2500hemant sorenhemant soren newsmaiya samman yojana paisamaiya samman yojana installmentmaiya samman yojana livehemant soren holi gift

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.